बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: दाहा। निरपुड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के बाहर रास्ते पर जलभराव एवं कीचड़ बना हुआ है। जिस कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बच्चे रास्ते के बराबर में खड़ी ऊंची घास के बीच होकर निकल रहे है। निरपुड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में जाने वाले रास्ते पर कीचड़ एवं जलभराव बना हुआ है। जिस कारण स्कूली बच्चे रास्ते के बराबर में खड़ी घास के बीच से होकर निकलने को मजबूर बने है। शुक्रवार को स्कूल जाते बच्चों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें ग्रामीण समाधान कराने की मांग कर रहा है। वहीं समाजसेवी पवन राणा निरपुड़ा ने बताया कि इस संबंध में वे अधिकारियों से शिकायत कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। बताया कि ब...