Bagpat News: रास्ते खुले, बेरीकेटिंग हटी, पटरी पर लौटा जन-जीवन
बागपत, अगस्त 11 -- Bagpat News: बागपत। कांवड़ यात्रा को लेकर लागू किया गया रूट डायवर्जन प्लान मंगलवार की शाम खत्म हो गया। जगह-जगह लगाई गई बेरिकेटिंग हटा दी गई, जिसके बाद वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया। पिछले कई दिनों से खड़े वाहन सड़कों पर उतरे, तो जाम की स्थिति बन गई। कई जगह तो पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में पसीनें बहाने पड़े। कांवड़ यात्रा के चलते गत 30 जुलाई की रात में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे समेत सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। उन्हें डायवर्जन प्लान के अनुसार गंतव्य की ओर भेजा जा रहा था। ईपीई पर तो वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। वहीं, चार दिन पहले पुलिस ने सभी प्रकार के वाहनों का संचालन कांवड़ मार्गों पर प्रतिबंधित कर दिया था। मंगलवार की शाम कांवड़ यात्रा समाप्त होते ही पुलिस ने रूट डायवर्ट की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.