बागपत, अगस्त 18 -- Bagpat News: बिनौली। बिनौली व बरनावा गांव में मंगलवार को 16वीं राष्ट्रीय धर्म पदयात्रा का जैन समाज के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पदयात्रा अहिंसा बाल समिति और धर्म जाग्रति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सरधना के श्री पदम् प्रभु अतिशय दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर से बड़ागांव के लिए रवाना हुई है। पदयात्रा के संयोजक प्रेरित जैन, अध्यक्ष पुनीत जैन और मंत्री अतिशय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बड़ा गांव स्थित जैन मंदिर में बुधवार को आयोजित होने वाले भगवान पाश्र्व नाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव में निर्वाण लड्डू चढ़ाना है। पदयात्रा में सरधना से अभिषेक जैन पटवारी, ज्ञान प्रकाश, संदीप जैन, दीपक जैन, दिवाकर योगेश जैन सहित लगभग 100 जैन समाज के सदस्य शामिल हुए। यह यात्रा मेरठ-बड़ौत मार्ग से होते हुए ...