बागपत, नवम्बर 10 -- Bagpat News: दीपावली के दिन रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव में पुरानी रंजिश में राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात जवान को गोली मारने के आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों में दबिश डाल रही है। वहीं, सुरक्षाकर्मी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोपालपुर खड़ाना निवासी जनकराज का बेटा सौरभ राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात है। त्यौहार के चलते वह छुटटी लेकर घर आया हुआ था। उन्होंने बताया कि दीपावली के दिन वह और उसके दो बेटे सौरभ और विनीत घर के सामने खड़े थे। यह भी पढ़ें- दिवाली पर घर आए राष्ट्रपति भवन के सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, पिता पर भी फायरिंग इसी दौरान गांव के रहने वाले धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण पुत्र इंद्रपाल अपने ए...