बागपत, सितम्बर 24 -- Bagpat News: बागपत। जिले की राशन वितरण प्रणाली में सेंधमारी और सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। खाद्यान्न परिवहन ठेकेदार और विभागीय सांठगांठ की बदौलत गरीबों के निवाले पर डाका डालने की शिकायत डीएम और मेरठ के मंडलायुक्त से की गई है। गुरुवार को राशन डीलरों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और परिवहन ठेकेदार 'भारत हैण्डल' और आपूर्ति विभाग के स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित राशन डीलरों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और पात्र कार्डधारकों के हिस्से का बकाया चावल अविलंब उपलब्ध कराया जाए।

राशन डीलरों की शिकायत राशन डीलरों ने अधिकारियों को बताया कि सितंबर माह में राशन कार्डधारकों के बीच वितरित किए जाने वाले चावल का चालान या मैसेज 21 अगस्त...