बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बागपत। रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने रक्षाबंधन पर ग्राम सेडभर में अल्पसंख्यक और दलित समाज की बहनों के बीच पहुंचकर राखी बंधवाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी बहनों को शगुन भेंट कर उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के अटूट विश्वास और प्रेम का बंधन है जो हमें अपनी बहन, बेटी और समाज की हर महिला के सम्मान और रक्षा का संकल्प लेना सिखाता है और हमें जाति-धर्म से ऊपर उठकर एकता के साथ रहना सिखाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से सामाजिक समरसता की भावना और विचारधारा की पार्टी रही है। यह भी पढ़ें- आरएसएस की शाखाओं में मनाया गया रक्षा बंधन उत्सव यह भी पढ़ें- आभा ने आफाक के बांधी राखी यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: महिलाओं ने...