बागपत, अक्टूबर 7 -- Bagpat News: बागपत। शहर में श्री रघुवर रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में सीता जन्म की मनमोहक और भावपूर्ण लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत और उत्कृष्ट अभिनय ने वहां मौजूद बड़ी संख्या में दर्शकों का दिल जीत लिया। जैसे ही मंच पर राजा जनक के हल चलाने और धरती मां के आंचल से देवी सीता के प्रकट होने का दृश्य जीवंत हुआ, पूरा पंडाल 'जय श्रीराम' और 'जय सियाराम' के उद्घोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- सीता जन्म और श्रवण लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मनसीता के जन्म का दृश्य रामलीला महोत्सव में बीती रात के मंचन की शुरुआत आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के साथ की गई। इसके पश्चात कलाकारों ने राजा जनक के राज्य मिथिला में पड़े भीषण अकाल और उसके निवारण हेतु राजा जनक द्वारा स्वर्ण हल से भूमि जोतने के दृश्य क...