बागपत, अक्टूबर 15 -- भक्त प्रहलाद की लीला का मंचन Bagpat News: दाहा। दोघट कस्बे में श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी कराई जा रही रामलीला में भक्त प्रहलाद लीला मंचन के तहत हिरणा कश्यप का पुत्र भक्त प्रलहाद विष्णु की आराधना करता है। हिरणाकश्यप स्वयं को भगवान मानकर उससे पूजा करने को कहता है, लेकिन भक्त प्रहलाद विष्णु की भक्ति में लीन रहते हैं। हिरणाकश्यप को अपने पुत्र की यह आराधना पसंद नहीं आती और वह भक्त प्रहलाद को मारने के लिए नाना प्रकार का प्रयत्न करते हैं। हिरणा कश्यप की बहिन होलिका कहती है कि मैं चादर ओढ़ कर बैठ जाऊंगी। प्रहलाद को गोद में बैठा लूंगी और आग लगा देना। जिससे प्रहलाद की मौत हो जाएगी। हिरणाकश्यप बहन के कहने पर ऐसा ही करता है, लेकिन परमभक्त प्रहलाद का कुछ भी नहीं होता और उसकी बुआ होलिका की मौत हो जाती है। जिसके बाद भगवान विष्णु न...