बागपत, अक्टूबर 20 -- Bagpat News: दाहा। दोघट कस्बे में चल रही रामलीला में कुंभकर्ण, मेघनाथ वध और सती सुलोचना की अत्यंत भावुक व दर्शनीय लीला का मंचन किया गया। लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध को देख कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंचन के दौरान जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा। दोघट कस्बे में श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी के डायरेक्टर विनोद गुप्ता के निर्देशन में आयोजित रामलीला में दर्शाया गया कि कैसे भगवान श्रीराम और रावण की सेनाओं के मध्य भयं कर युद्ध होता है। श्रीराम के साथ कुंभकर्ण के युद्ध में कुंभकर्ण का वध होने के बाद मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच जबरदस्त संग्राम होता है, जिसमें अंत में लक्ष्मण मेघनाथ का वध करते हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: लक्ष्मण ने किया मेघनाद का वध मेघनाथ की पत्नी सुलोचना द्वारा सती होने की मार्मिक लीला प्रस्तुत की गई,...