बागपत, अक्टूबर 3 -- Bagpat News: बड़ौत। एक ओर सरकार और वन विभाग पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाकर हरियाली बढ़ाने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बड़ौत में रात के अंधेरे में हरे पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। भगवान महावीर मार्ग स्थित सरकारी खत्ती में कथित तौर पर आधा दर्जन हरे पेड़ काट दिए गए। इनमें करीब 100 साल पुराना विशाल पीपल का पेड़ भी शामिल बताया जा रहा है। भगवान महावीर मार्ग पर सरकारी खत्ती वाली जगह पर इन पेड़ों की कटान को लेकर वन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया गया कि रात के समय ठेकेदार और कुछ अन्य लोग सरकारी खत्ती में पेड़ों की कटान कर रहे थे। देखते ही देखते कई हरे पेड़ों को काट दिया गया। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। विरोध बढ़ता देख ठेकेदार औरआ अन्य लोग मौके...