बागपत, जुलाई 12 -- Bagpat News: विश्व योग दिवस पर पर बागपत शहर के पक्का घाट पर लगाए गए पौधे अनदेखी की भेंट चढ़ गए है। 20 दिनों में पौधों का नामो निशान मिट गया है। राज्य मंत्री एवं डीएम ने महोत्सव के दौरान नाम से पौधे लगाए गए थे। पौधा लगाने के बाद वहां किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ने पौधे की सुध नहीं ली। इस व्यवस्था तो धरा पर हरियाली ला पाना मुमकिन नहीं है। बागपत शहर के पक्का घाट पर विश्व योग दिवस मनाया गया था। सैकड़ों की संख्या में साधकों ने योग किया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री केपी मलिक रहे। उन्होंने कार्यक्रम शुरू होने से पहले यहां घाट पर पौधरोपण किया गया था। डीएम अस्मिता लाल ने अधिकारी और समाजसेवियों ने पौधरोपण किया था। राज्यमंत्री एवं डीएम ने जिस स्थान पर पौधे लगाए थे ...