बागपत, अक्टूबर 3 -- Bagpat News: चांदीनगर। रटौल में पांच नलकूपों पर धावा बोल चोर हजारों रूपये का समान चोरी कर ले गये पीड़ित किसानों नें रटौल पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। रटौल निवासी अहमद पुत्र सेखावत नें बताया की देर शाम वह अपने नलकूप का ताला लगाकर घर चला आया रात्रि किसी समय अज्ञात चोर नलकूप पर पहुंचे और नलकूप से कट आऊट,बिजली के तार चोरी कर ले गये सुबह जब वह खेतो पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला तब पता चला की इसके अलावा यासीन पुत्र मुंतयाज, हाजी इस्लाम, गफ्फार, हाजी सगीर के नलकूपों से भी बिजली के उपकरण चोरी हुए है। दरअसल पिछले दो वर्षो से रटौल क्षैंत्र ढिकोली क्षैंत्र में चोरो का आतंक है चोर रात्रि में नलकूपों से बिजली के उपकरण चोरी कर ले जाते है लेकिन आज तक पुलिस चोरो को पकड़ नही पायी है। किसानों नें अज्ञात चोरो के खिलाफ रटौल पुलिस चौकी...