बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बागपत। रजिस्ट्री कार्यालयों में शुक्रवार को भी सर्वर की दिक्कत रही। इस कारण से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपॉइंटमेंट लेने के बाद भी लोगों को रजिस्ट्री के लिए लाइन में लगना पड़ा। वहीं सर्वर चलने के इंतजार में तमाम क्रेता और विक्रेता परिसर में इधर से उधर भटकते नजर आए। जैसे ही सर्वर चला तो बैनामा होने से कई दिनों से लौट रहे लोगों को कुछ राहत मिली। प्रदेश में सर्वर डाउन की दिक्कत पिछले कई दिनों से चल रही है। बागपत जिले के तीन निबंधन कार्यालयों में यह परेशानी पिछले तीन दिनों से बनी हुई है। दोपहर दो बजे के बाद सर्वर चला, तो निबंधन कार्यालयों में बैनामे हुए। दूरदराज से आए लोग उमसभरी गर्मी खासे परेशान दिखे। बता दें कि सर्वर में तकनीकी दिक्कत लखनऊ से चल रही है。 यह भी पढ़ें- Agra News: सर्वर चला तो हुए बैन...