बागपत, अगस्त 26 -- Bagpat News: बागपत। रक्षा बंधन को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक इस त्यौहार को लेकर प्रमुख बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। पूरे जनपद के बाजारों में राखियों की दुकानें सजी देखी जा सकती हैं। बहनें अपने भाइयों की पसंद और उम्र के अनुसार राखियां खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। राखियों की दुकानों पर इस बार परंपरागत राखियों के साथ ही आकर्षक और नए डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। बच्चों से लेकर युवतियों व महिलाओं के लिए अलग-अलग डिजाइन और रंगों की राखियां उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए सगुन राखी, कृष्णा राखी और भाई-बहन राखी समेत कई विशेष वैरायटी मंगाई हैं। इनमें धार्मिक प्रतीकों और भाई-बहन के रिश्ते को दर्शाने वाली राखियां लोगों का ध्यान ...