बागपत, अक्टूबर 28 -- रंगदारी के आरोप पर किन्नरों का प्रदर्शन Bagpat News: बागपत। रंगदारी मांगने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज किन्नरों ने हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से किन्नरों की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने करीब 15 मिनट बाद बमुश्किल जाम खुलवाया। इसके बाद किन्नर एसपी कार्यालय पहुंचे और हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आश्वासन के बाद किन्नर शांत हुए। मामला किन्नरों के दो गुटों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद से जुड़ा है। अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के किन्नर रूखसार आदि का आरोप है कि आगरा निवासी एक युवक उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। किन्नरों ने युवक पर दूसरे गुट के किन्नरों से मिले होने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है ...