Bagpat News: यौन उत्पीड़न के आरोपी सैलून संचालक की जमानत अर्जी खारिज
बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष पॉक्सो के न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने किशोर के यौन उत्पीड़न के आरोपी सैलून संचालक की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसमें आरोपी गत 18 अगस्त से जेल में बंद है। खेकड़ा कोतवाली में 18 अगस्त को दर्ज कराए गए मुकदमे में महिला ने बताया कि पड़ोस में रवि उर्फ रवित का हेयर सैलून और पीछे संचालक का मकान है। आरोप लगाया कि 18 अगस्त को उसका बेटा हेयर सैलून पर बाल कटवाने गया था। जहां सैलून संचालक रवि ने उसके बेटे का यौन उत्पीड़न किया। वहां से किसी तरह भागकर बेटा घर पहुंचा और पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डीजीसी राहुल सिंह नेहरा ने बताया कि जेल में बंद रवि ने न्यायालय में जमानत याचिका दायर कराई, जिसे अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष पॉक्सो के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.