बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: बागपत। सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में सोमवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जनपद स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने पांच विधाओं में प्रतिभाग कर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान और जिला युवा कल्याण अधिकारी पुनीत कुमार द्वारा किया गया। युवा उत्सव में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। नुक्कड़ नाटक में राजपूत टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह लोकगीत में दोघट की टीम और समूह लोकनृत्य में वीरांगना समूह प्रथम रहा। यह भी पढ़ें- Jamui News: जमुई में 30 और 31 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन कविता लेखन में गगन ने पह...