बागपत, सितम्बर 30 -- Bagpat News: बड़ौत। सिनौली गांव में दूध लेने जा रही एक युवती ने पड़ोस की तीन महिलाओं सहित 6 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। सिनौली गांव निवासी ममता ने बताया कि 24 सितंबर की सुबह वह दूध लेने के लिए जा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले राकेश, अजय आदि के परिजनों ने पुरानी कहासुनी को लेकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे। तथा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ डंडों से मारपीट कर दी। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैन्तुरा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर राकेश ,अजय, अभिषेक व अजय की भाभी, बहन व मां के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: चारा लेकर घर जा रही युवती को पीटा जल्दी मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी ...