बागपत, अगस्त 18 -- Bagpat News: बागपत। शहर के मोहल्ला कुरेशियान निवासी युवक पर दो सगे भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर हमला किया, जिसमें युवक गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल युवक की पत्नी उल्हाना देने आरोपियों के घर पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के मोहल्ला कुरेशियान निवासी मान ने बताया कि उसके मकान पर दो सगे भाई जिशान व रिहान आए और यह कहते हुए अपने साथ ले गए कि कुछ काम है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने पीर मजार पर पहुंचने के बाद अपने कई साथियों को बुला लिया और फिर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। बताया कि इसके बाद हमलावर उसे मृत समंझकर वहां से फरार हो गए। ...