बागपत, अक्टूबर 6 -- Bagpat News: बागपत। राजपुर गांव में युवक को सांप ने डस लिया। परिजन झाड़फूंक कराकर युवक को घर ले आए। बताया जाता है कि 19 घंटे बाद उसे चक्कर आने लगे, तो परिवार वालों ने जिला अस्पताल ले जाकर एंटी वेनम वैक्सीन लगवाई। राजपुर गांव में रहने वाले नूरहसन ने बताया कि सोमवार दोपहर खेत में काम करते समय एक सांप ने पैर में डस लिया था। सांप के डसने के बाद गांव का ही एक परिचित दूसरे गांव में झाड़फूंक करने वाले के यहां ले गया। उसकी हालत ठीक होने पर घर चला गया और परिवार वालों को सांप के डसने के बारे में बताया। मंगलवार की सुबह चक्कर आने के बारे में बताया तो जिला अस्पताल ले आए। इस मामले में डॉ. अर्जुन सिंह का कहना है कि एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन लगाने के बाद उसे घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...