बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के सवाड़ेड़ी गांव निवासी एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवाड़ेड़ी निवासी राशिद पुत्र अल्बास ने बताया कि वह अपने मामा सलीम से मिलने सिक्का इदरीशपुर गांव गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी कल्लू पुत्र समदून, रिजवान पुत्र शौकीन तथा साबिर पुत्र पुत्र गुलाममुस्तफा समेत एक अन्य व्यक्ति ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि गले में बेल्ट डालकर गला घोंटकर हत्या करने का भी प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रास्ते में रोककर मारपीट, गाली-गलौज में पांच पर केस पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी द...