बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बागपत। गलत हरकतों के लिए टोकने और पुलिस से पकड़वाने की धमकी देने पर छपरौली थाना क्षेत्र के हेवा गांव निवासी किसान शादाब उसके ही सगे भाई ने मौसेरे भाई के साथ मिलकर गोली मार दी थी। घायल का बडौत के अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस आरोपी भाई को गिरफ्तार करने के बाद मौसेरे भाई की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी है। हेवा गांव निवासी इलियास ने बताया कि उसकी साली के बेटे आजाद निवासी चौबली और छोटे बेटे रिहान में गहरी दोस्ती है, जो अधिकांश समय एक-साथ रहते हैं। उसका बड़ा बेटा शादाब खेतीबाड़ी करता है, जो रिहान और आजाद को शराब पीने, लोगों के साथ गाली-गलौच करने समेत अन्य गलत हरकत करने पर टोकता रहता था। गलत हरकतों को नहीं छोड़ने पर पुलिस से पकड़वाने के लिए कहता था। इसी को लेकर रिहान अपने बड़े भाई से रंजिश रखने लगा।...