बागपत, नवम्बर 22 -- Bagpat News: खेकड़ा। क्षेत्र के बसी गांव में एक युवक की हत्या कर शव कुएं में लटकाए जाने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह खेतों पर जा रहे किसानों को कुएं में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया। युवक के शरीर पर कपड़ों के नाम पर केवल अंडरवियर था। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बसी गांव में रविवार सुबह कुछ किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर गांव के एक कुएं पर पड़ी, जिसमें एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था...