बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बागपत। शहर का ही रहने वाला 14 वर्षीय मोहसिन यमुना में स्नान करने गया था। बढ़े हुए जलस्तर के कारण वह नदी में थोड़ा आगे जाते ही डूबने लगा। वहां पहले से प्राइवेट गोताखोर इरफान, आजाद और नौशाद ने मोहसिन को डूबते देखा, तो उन्होंने उसे बचाने के लिए तुरंत ही यमुना में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...