Bagpat News: यमुना का जलस्तर बढने से ठोकर निर्माण का काम प्रभावित
बागपत, जुलाई 12 -- Bagpat News: हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया, जिससे निर्माण कार्य आंशिक रूप से प्रभावित हो गया। तहसील क्षेत्र के जागोश-शबगा गांव के पास यमुना नदी पर कराए जा रहे पत्थरों की ठोकर (स्पर) निर्माण कार्य पर अचानक बढ़े जलस्तर का असर पड़ रहा है। वहीं नदी किनारे स्थित किसानों के खेतों में कटान शुरू होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मौके पर जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से नदी किनारे पत्थर डालने का कार्य जारी है। सिंचाई विभाग द्वारा किसानों की जमीन को कटान से बचाने के लिए ठोकर निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन अचानक बढ़े पानी ने कार्य की गति पर असर डाला है। यह भी पढ़ें- यमुनानदी के बढे जलस्तर से खुली सुरक्षा परियोजनाओं की पोल ग्रामीणों ने बताया कि गत वर्ष आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.