बागपत, सितम्बर 7 -- Bagpat News: दाहा। आर्य समाज निरपुड़ा में रविवार को पांच दिवसीय वेद प्रचार सप्ताह यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। यज्ञ में ब्रह्मा आचार्य धीरज कुमार ने कहा कि वेद ज्ञान मानव जीवन की उन्नति का आधार है। वेदों में अपार ज्ञान छिपा है जिसे जानने की जरूरत है। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान डा. इकबाल सिंह, मंत्री हरपाल आर्य, हरवीर सिंह, राजबीर सिंह, जयपाल सिंह, रामकुमार, राजेंद्र राणा, संजीव राणा, पवन राणा अंकुश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: वेदों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...