Bagpat News: मौसम की मार, अस्पतालों में मरीजों की भरमार
बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बागपत। मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले में वायरल संक्रमण, सांस संबंधी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 800 से अधिक मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया, जबकि 300 से अधिक पुराने मरीज भी इलाज कराने के लिए पहुंचे। पिछले दिनों कई दिनों तक बारिश हुई थी। इसके चलते दिन में उमस भरी गर्मी तो रात में हल्की सर्दी रहती है। जिसके कारण लोगों को बीमारी जकड़ रही हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर, खांसी, सांस फूलने और सीने में जकड़न की समस्या लेकर आए। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: अस्पतालों में उल्टी-दस्त, पेट दर्द के बढ़े मरीज ओपीडी के बाद इमरजेंसी में भी मरीजों की भीड़ रही, जिससे वार्ड फुल होने की स्थिति बन गई। कई मरीजों को भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.