Bagpat News: मौसमी बीमारियों ने पसारे पैर, अस्पतालों में बढ रही मरीजों की भीड़
बागपत, सितम्बर 9 -- Bagpat News: बागपत। मौसम में बने उतार-चढ़ाव के चलते जिले में मौसमी बीमारियां दिन पर दिन तेजी के साथ पांव पसारती जा रही हैं। जिसके चलते जिला अस्पताल, ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और निजी चिकित्सकों के यहां इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 800 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें लगभग 250 से 300 मरीज अकेले बुखार और वायरल के शामिल हैं। कभी झमाझम बारिश तो रही है तो कभी तेज धूप निकलने के साथ ही गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। पल-पल सर्द और गर्म होता मौसम का मिजाज लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने पर उतारु है। ऐसे में लोगों द्वारा स्वास्थ्य को लेकर की जा रही थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। जिसके चलते सर्दी, जुकाम, वायरल, बुखार, सांस संबंधी बीमारियों की चपेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.