बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: जिलेभर में पिछले करीब 20 घंटों से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। लगातार बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। वर्तमान में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि शाम के समय तापमान 26 डिग्री तक पहुंच रहा है। मौसम के जानकारों के अनुसार आने वाले दो दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में खड़ी फसलों के लिए इस बारिश को फायदेमंद माना जा रहा है। खासकर धान, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलने की ...