बागपत, नवम्बर 7 -- Bagpat News: बागपत। सरूरपुर गांव के प्राचीन गुफा वाले बाबा मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय दीपावली मेले के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जल और प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में पुलिस कर्मी तैनात रहे। सरूरपुर गांव के प्राचीन गुफा वाले बाबा की बड़ी मान्यता है। बागपत के साथ ही आस-पास के जिलों और प्रदेशों के लोग मंदिर पहुंचकर बाबा का पूजन करते हैं। बागपत के साथ ही दिल्ली, हरियाणा आदि प्रदेशों के श्रद्धालु भी गुफा वाले बाबा का पूजन करने के लिए मंदिर पहुंचे। सुबह करीब चार बजे मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। मेले में तैनात पुलिस कर्मियों और मंदिर के वालिंटियरों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने ब...