बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में बाजार पुलिस चौकी के पास मेडिकल स्टोर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई नगदी भी बरामद की है। कस्बे में बाजार पुलिस चौकी के पास आबिद अली का मेडिकल स्टोर है। गुरुवार रात मेडिकल स्टोर में शटर के ताले तोड़कर चोरी की गई थी। बदमाश मेडिकल स्टोर के गल्ले से 75 हजार रुपये की नगदी और कीमती दवाइयां चोरी कर ले गए थे। आबिद अली के पुत्र अयान ने अज्ञात में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। गिरफ्तार बदमाश कस्बे की काशीराम कॉलोनी का रहने वाला आकाश पुत्र डालचंद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...