बागपत, नवम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर रविवार को जिला न्यायालय परिसर में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित शिविर की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष इन्द्र प्रीत सिंह ने की। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विधिक सहायता का लाभ प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों, दिव्यांगजनों, महिलाओं, बच्चों, श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। यह भी पढ़ें- Bijnor...