Bagpat News: मेंटीनेंस के चलते खेकड़ा की बिजली आपूर्ति रही प्रभावित
बागपत, जुलाई 9 -- Bagpat News: खेकड़ा। खेकड़ा विद्युत केंद्र पर मशीनों की साफ-सफाई एवं आवश्यक मेंटीनेंस कार्य के चलते बुधवार को कस्बे और आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक प्रभावित रही। बारिश के बीच बिजली कटौती से लोगों को उमस और दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के अनुसार केंद्र पर स्थापित मशीनों की नियमित साफ-सफाई और तकनीकी मेंटीनेंस का कार्य कराया गया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी और अनियोजित बिजली बाधित होने की समस्या से बचा जा सके। इसी कारण निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रखी गई। वहीं, क्षेत्र में हुई बारिश के कारण भी विद्युत व्यवस्था पर असर पड़ा, जिससे कुछ स्थानों पर आपूर्ति सामान्य होने में अतिरिक्त समय लगा। यह भी पढ़ें- Raebareli News: लालगंज टाउन के पांचों फीडर ठप, साढ़े सात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.