Bagpat News: मूसलाधार बारिश से तरणताल बनी सड़कें, जलभराव में फंसे वाहन
बागपत, अगस्त 25 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई लेकिन जलभराव आफत बना हुआ है। बारिश के चलते सड़कें तरणताल बनी रही। सिसाना में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हुए जलभराव में फंसकर दर्जनों वाहन खराब हुए, जिन्हें दूसरे वाहनों के जरिए जलभराव से बाहर निकाला गया। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए है। पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गत दिवस दिनभर बारिश चली थी। कभी रिमझिम तो कभी मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से तो निजात मिल गई थी, लेकिन जलभराव लोगों के लिए आफत बन गया था। मंगलवार की सुबह एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली और करीब पांच बजे बारिश शुरू हो गई, जो सुबह आधे घंटे तक चली। हालांकि इसके बाद बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप निकल आई थी। जिसके च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.