बागपत, जुलाई 8 -- Bagpat News: बागपत। मौसम में दिन प्रतिदिन बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार दोपहर आसमान बादलों से पट गया और देखते ही देखते तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, भीषण गर्मी के चलते सूख रही किसानों की फसलों को बारिश से संजीवनी मिल गई। बारिश के बाद से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दो दिन पहले बड़ौत और चौगामा क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई थी, जबकि बागपत और खेकड़ा क्षेत्र में कहीं बूंदाबादी, तो कहीं हल्की बारिश हुई थी। मंगलवार को भी दिन की शुरूआत बादलों के साथ हुई। सुबह के समय सिसाना समेत कई गांवों में मूसलाधार बारिश हुई। हालांकि सुबह 10 बजते ही बादल छट गए और तेज धूप निकल आई। इसके चलते लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल होने लगे। दोपहर 12 बजे ...