Bagpat News: मूसलाधार बारिश से अंडरपास पानी से लबालब, लोग परेशान
बागपत, जुलाई 9 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश राहत के साथ आफत बनकर आई। बारिश से एक ओर जहां गंदे नाले और तालाब ओवरफ्लो हो गए है, वहीं रेलवे के अंडरपासों में कई-कई फीट पानी जमा हो गया है। कई अंडरपासों के हालात तो इस कदर हो चले है कि वहां से वाहनों का गुजरना भी बंद हो गया है। बागपत-मेरठ हाईवे पर टटीरी और सूरजपुर महनवा गांव के अंडरपासों में पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को गांव-देहात के रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। दरअसल, पिछले दो दिनों से बागपत में मानसूनी बारिश का दौर चल रहा है। गत दिवस जहां जिलेभर में 19 एमएम बारिश रिकार्ड हुई थी, वहीं बुधवार को हुई बारिश ने इस रिकार्ड को तोड़ दिया। जिला प्रशासन के अनुसार जिलेभर में बुधवार को 29 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। इस बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले हुए है, तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.