बागपत, अक्टूबर 1 -- Bagpat News: बागपत। मीटर रीडर संघ ने बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव कुमार को सौंपकर प्रदेश में कार्यरत करीब 60 हजार मीटर रीडरों का रोजगार सुरक्षित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि मीटर रीडर पिछले 10 से 15 वर्षों से विद्युत विभाग के लिए घर-घर जाकर मीटर रीडिंग, बिलिंग और राजस्व वसूली का काम कर रहे हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। संघ ने मांग की कि लंबे समय से कार्यरत मीटर रीडरों को यूपीकॉस या आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किया जाए और अनुभवी कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...