बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बड़ौत। मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को जेपी पब्लिक स्कूल में बागपत पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम और मिशन शक्ति प्रभारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। अनजान लिंक पर क्लिक करने, अज्ञात नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल का जवाब देने और किसी के साथ ओटीपी साझा करने से बचना चाहिए। सोशल मीडिया खातों की प्राइवेसी सेटिंग मजबूत रखने और सुरक्षित पासवर्ड का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई। यह भी पढ़ें- Bagpat News: जरुरी: महिला सुरक्षा से डिजिटल सतर्कता तक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक यह भी पढ़ें- Hapur News: डिजिटल फ्राॅड से बचने के लिए छात्रों को दिए टिप्स यह भी पढ़ें...