बागपत, सितम्बर 14 -- Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मलकपुर मिल प्रबंधन ने जिलाधिकारी से किसानों के हित में आगामी पेराई सत्र 15 अक्तूबर 2026 से निर्बाध रूप से संचालित कराने के लिए पुल का पुनर्निर्माण कार्य अप्रैल 2027 तक रोकने की मांग की है। पत्र में बताया गया कि गन्ना आयुक्त लखनऊ के निर्देश के अनुसार चीनी मिल का आगामी पेराई सत्र अक्तूबर 2026 के मध्य शुरू होने की संभावना है। इस दौरान क्षेत्र के किसानों का करीब 1.50 करोड़ कुंतल गन्ना पेराई के लिए चीनी मिल में पहुंचना है। पेराई सत्र अप्रैल 2027 के अंत तक चलने की उम्मीद है। मिल प्रबंधन ने पत्र में कहा कि बड़ौत-छपरौली संपर्क मार्ग पर स्थित नहर के पुल को पुनर्निर्माण के लिए तोड़ने और अक्तूबर 2026 से पहले नया पुल तैयार करने की ज...