बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बागपत। जिले में मिलावटी और रसायनयुक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री के खिलाफ समाजसेवी मोहित चौहान एवं मानव अधिकार युवा संगठन (भारत) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को समाजसेवी मोहित चौहान और संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपकर मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के विभिन्न बाजारों में दूध, मावा, पनीर, देशी घी, मसाले और खाद्य तेलों में मिलावट की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इस दौरान सौरभ वर्मा, विक्रांत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खबरदार! जो खुला या बिना सील वाला तेल खरीदा तो; FDA ने लोगों को चेताया, क्या-क्या सुझाव?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...