बागपत, अक्टूबर 1 -- Bagpat News: बड़ौत। शेरपुर लुहारा गांव में एक किशोरी द्वारा एक मासूम बच्चे को चुटकी काटने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। जिसमें बच्चे की मां ने बच्ची को कई थप्पड़ मारकर चारपाई पर पटक दिया। बच्ची की मां के विरोध करने पर आरोपी महिला ने उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की, जिसमें महिला की हाथ की उंगली टूट गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेरपुर लुहारा निवासी सोनम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 सितंबर को उसकी बेटी अन्या ने पड़ोस में रहने वाली सोनिया के छह माह के बेटे ध्रुव को चुटकी काट ली थी। इस बात से नाराज होकर सोनिया ने उसकी बेटी को कई थप्पड़ मार दिए और चारपाई पर पटक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सोनम ने पड़ोसी महिला को उलाहना दिया और अपने घर लौट आई। ...