बागपत, अगस्त 23 -- Bagpat News: बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में रसोइया कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्यस्तरीय रसोइया सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया। राज्यमंत्री और विधायक ने रसोइयों को सम्मानित किया। राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि रसोइयों के लिए मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें मानदेय में एक हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी, रसोइयों और उनके परिवार के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा शामिल है। इसके अतिरिक्त, ड्रेस के लिए मिलने वाली सहायता राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किया गया है। रसोइयों को दस्तानों के लिए 400 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी मिलेगी, जिससे भोजन तैयार करने में स्वच्...