बागपत, अगस्त 2 -- Bagpat News: बड़ौत। माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में शनिवार को इन्वेस्टिचर कम फेलिसिटेशन समारोह आयोजन किया गया जिसमें नई जिम्मेदारियों के साथ छात्र नेतृत्व का शपथ ग्रहण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। समारोह के प्रथम चरण में विद्यालय की नवगठित स्टूडेंट काउंसिल के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों, विषयवार टॉपर्स एवं परफेक्ट स्कोर प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय द्वारा 2 लाख से अधिक की छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) राशि के चेक वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Purnia News: 'नेतृत्व केवल एक पद या अधिकार नह...