बागपत, अगस्त 19 -- Bagpat News: दाहा। दाहा गांव में एक घर में खाना बनाने गई महिला को लेकर युवक फरार हो गया। युवक ने महिला संग फरार होने से पहले उसके पति के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दाहा गांव निवासी मुकेश पुत्र सुखपाल ने दोघट थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी कांति उर्फ अलका गांव के ही आजाद के घर परिवार के लोगों का खाना बनाने जाती थी। उसके तीन बेटियां है। बताया कि 16 अगस्त को उसकी पत्नी आजाद के घर खाना बनाने गई थी कुछ देर बाद वह खाना बनाकर वापस लौटी तो उसके साथ आजाद का लड़का बिट्टू भी था। दोनों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा उसे जान से मारने की धमकी देकर घर में तोड़ फोड़ कर दोनों वहां से चले गए। जिस घर उसकी पत्नी खाना बनाने...