बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: दाहा। अकेली महिला को देख पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने दोघट थाने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह आठ अक्टूबर को घर में अकेली थी। उसी समय पड़ोसी युवक उसके कमरे में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आई उसकी जेठानी को देख युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब भी वह घर से बाहर निकलती है, तो आरोपी युवक उसे देखकर रास्ते में लघुशंका करने लगता है और कभी-कभी नग्न भी हो जाता है। जिसकी शिकायत उसके परिजनों से की जा चुकी है। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक जोगेंद्र के खिलाफ...