Bagpat News: महिला कर्मचारी ने कॉलेज गेट पर शुरू की भूख हड़ताल
बागपत, अगस्त 2 -- Bagpat News: बड़ौत। वेतन नहीं मिलने से परेशान जेवी कॉलेज की महिला कर्मचारी ने शनिवार से कॉलेज गेट के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का भी आरोप लगाया। दरअसल, तीन दिन पहले ही कॉलेज की तृतीय श्रेणी महिला कर्मचारी पूनम मलिक ने 15 माह से वेतन न मिलने से क्षुब्ध होकर कॉलेज में धरना दिया था। अब पूर्व निर्धारित घोषणा के तहत वेतन न मिलने पर उन्होंने शनिवार को कॉलेज के बाहरी गेट पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनका आरोप है कि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा सचिव द्वारा बहाल किए जाने और रुका हुआ पूरा वेतन जारी करने के स्पष्ट आदेश के बावजूद कॉलेज प्रशासन आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। बताया कि पूनम मलिक करीब डेढ़ वर्ष से निलंबित चल रही थीं। इसके बाद 30 मई को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा सचिव ने उन्हें बहाल करते हुए निलं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.