बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: बड़ौत। सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व करवाचौथ गुरुवार को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह सूर्य निकलने पर महिलाओं ने अघ्र्य देकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने एक साथ बैठकर करवाचौथ की कथा सुनी और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया। नगर क्षेत्र में महिलाओं ने सुबह से ही व्रत की तैयारियां शुरू कर दी थीं। रंग-बिरंगे परिधान पहनकर और सोने-चांदी के आभूषणों से 16 श्रृंगार कर महिलाओं ने पूजन किया। सूर्य के दर्शन होने पर अघ्र्य देकर चौथ माता से पति की लंबी आयु और परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Hapur News: सुहागिनों ने खोला करवाचौथ का व्रत, अघ्र्य देकर सजना के हाथ से पीया पानी महिल...