Bagpat News: महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने की बैठक
बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: बागपत। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद ने सोमवार को बैठक की। इस दौरान देश के मौजूदा हालात, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों व गरीबों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद युवाओं और महिलाओं ने इन समस्याओं को लेकर अपनी चिंता जताई और हक, स्वाभिमान तथा न्याय की लड़ाई में एकजुट रहने का संकल्प लिया। अहमद हमीद ने कहा कि जब देश की नारी शक्ति और युवा एक मंच पर आते हैं तो बदलाव की दिशा में मजबूत पहल होती है। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को आम परिवारों से जुड़ी प्रमुख समस्याएं बताते हुए कहा कि किसानों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने चाहिए और किसानों तथा गरीब परिवारों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए। महबूब मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.