Bagpat News: महंगाई की मार: धनतेरस से पहले बढ़े बर्तन-इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के रेट
बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: बागपत। दीपोत्सव के पहले बड़े त्योहार धनतेरस पर इस बार महंगाई का बड़ा साया मंडरा रहा है। देश-दुनिया में हार्डवेयर और पीतल उद्योग के लिए मशहूर अलीगढ़ के उत्पाद इस बार त्योहारी खरीदारी ग्राहकों की जेब खाली करने वाले हैं तांबा, जस्ता, स्टील और आयरन (लोहा) जैसी बुनियादी धातुओं के दाम आसमान छूने की वजह से बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में भारी उछाल आया है। इस साल धनतेरस पर बर्तनों और घरेलू उपकरणों के दामों में 15 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। धनतेरस पर खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों को इस बार ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। पिछले साल के मुकाबले बर्तन, किचन अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के रेट में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। जो स्टील की थाली पिछले साल 250 रुपये में मिलती थी, वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.