Bagpat News: मलकपुर गन्ना सहकारी समिति द्वारा बदले गए गन्ना क्रय केंद्रों का आदेश हुआ निरस्त
बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: दाहा। बामनौली गांव में मलकपुर गन्ना सहकारी समिति द्वारा बदले गए गन्ना क्रय केंद्रों के आदेश को गन्ना आयुक्त लखनऊ द्वारा निरस्त कर दिया गया। अब जहां जिस मिल का क्रय केंद्र वह वहीं रहेगा। मलकपुर गन्ना सहकारी समिति द्वारा बामनौली गांव में स्थित गन्ना क्रय केंद्रों को बदलकर अन्य गन्ना मिलो के लिए आवंटित कर दिया गया था। जिसका किसानो ने पंचायत कर अधिकारियों के यहां विरोध किया था। किसानों का आरोप था कि मलकपुर मिल का समय पर गन्ना भुगतान नहीं किया जाता है जबकि पर्ची इंडेंट में भी देरी की जाती है। जबकि अन्य गन्ना मिलें समय पर पर्ची इंडेंट किसानों के पास भेजकर समय पर गन्ना ले लेती है जिससे किसान खेत खाली कर समय पर गेहूं की बोआई कर लेता है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बरकातपुर चीनी मिल के दो और बिलाई चीनी मिल के कटे ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.